Menu
Menu
    Close Close
Menu
close button
Tips of Healthy Lips in Hindi, स्वस्थ होठों के लिए टिप्स

भौंह की स्वास्थ्य टिप्स (Tips For Eyebrow)

  • विवरण
  • देखभाल
  • टिप्स
Common Cold

आंखों के उपर धनुष के आकार में मोटे और मुलायम बालों की परत को भौंह कहते हैं। भौंह आंखों के अंदर पसीना, धूल, पानी और अवांछित चीजों को गिरने से रोकने का काम करते हैं। भौंह आंखों की नमी को भी बचा कर रखते हैं।

चेहरे पर मन के अंदर के क्या हाव-भाव चल रहे हैं इसका पता आंखों से ही चलता है और भौंह से चेहरे की अभिव्यक्ति का। पुरुष और महिला दोनों आंखों की सुंदरता बढ़ाने के लिए भौंह की मेकअप करते हैं।

चेहरे की सुंदरता में भौंह की भूमिका अहम होती है। इसके लिए कोई भौंहों से बालों को निकलवाता है, कोई थ्रेडिंग करवाता है तो कोई पियर्सिंग। महिलायें भौंहों के मेकअप पर ज्यादा ध्यान देती हैं। ज्यादातर तो भौंहों की वैक्सिंग और ट्रिमिंग महीने में एक बार जरूर कराती है।

भौंह के कार्य (Functions of Eyebrow)

भौंह चेहरे की अभिव्यक्ति के साथ आपके बदलते मूड का भी संकेत देता है। कहावत ही है गुस्से में भृकुटी तन जाती है। लोगों के मूड का पता भौंह से आसानी से लगाया जा सकता है।

भौंह आंख को सूर्य की रोशनी, तेज धूप और पराबैंगनी किरणों से बचाता है।

भौंह काफी संवेदनशील होता है। यह आंखों के अंदर डैंड्रफ(रुसी), कीड़े-फतींगे को गिरने से रोकने का काम करता है।

भौंह की मेकअप के तरीके (Eyebrow Makeup)

भौंह की बालों को शेप देने के लिए वैक्सिंग सबसे कॉमन तरीका है। कई महिलाएं भौंह की बालों का रंग भी बदलती रहती है। भौंह को सही आकार देने के लिए कभी-कभी भौंह का स्थान भी कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए बदला जाता है। वैक्सिंग,थ्रेडिंग और इलेक्ट्रॉनिंग ट्विजिंग भौंह के शेप में बदलाव और भौंह के मेकअप के कॉमन तरीके हैं। ट्विजर के जरिए भौंह को पतला बनाया जाता है।

थ्रेडिंग के जरिए भौंह से बालों को निकाल कर शेप दिया जाता है। भौंह से बालों को हटा कर शेप देने की इस सभी प्रक्रिया में काफी दर्द होता है।

  • अपनी भौंहों को आकार देकर अपनी आंखों को सुंदर और सेक्सी लुक दे सकती हैं।
  • अगर आपकी भौंहें मोटी और भरी-भरी है तो आप उन्हें थ्रेडिंग करके पतली कर उसे कोई भी शेप दे सकती हैं।
  • यदि आपकी भौंह पतली और छोटी है तो आप एक पेंसिल की मदद से उसे भर कर मोटी और बड़ी बना सकती हैं।
  • अगर आपकी भौंहे संवेदनशील हैं, तो आप थ्रेडिंग करने से पहले भौंह के क्षेत्र को सुन्न करने के लिए बर्फ का उपयोग करें।

Common Cold

भौंहों की देखभाल (Eyebrow Care)

अरंड का तेल सस्ता और कारगर होता है। भौंह पर अरंड का तेल लगाने से भौंह मोटे और घने होते हैं। इसे नियमित रुप से लगाना चाहिए।

पेट्रोलियम जेली या वैसलीन भौंह पर लगाने से भौंह में नमी बनी रहती है। यह भौंह की बाल को सीधा और मजबूत रखता है। वैसलीन लगाकर भौंह की बाल को मोटा भी कर सकते हैं।  

नारियल तेल बालों को बढ़ाने के लिए सबसे कारगर उपाय है। इसे भौंह पर लगाने से भौंह मोटी होती है। इससे भौंह के बाल तेजी से बढ़ेंगे और भौंह का शेप भी अच्छा बनता है  

जैतून का तेल भौंह के लिए फायदेमंद होता है। मोटी भौंह पाने के लिए भौंह के बालों पर जैतून का तेल लगाएं। यह भौंह की लंबाई को बढ़ाता है और भौंह को शेप में भी रखता है।

Common Cold

सुंदर भौंह के लिए टिप्स (Tips for Beautiful Eyebrow)

  • भौंह पर अरंड का तेल नियमित रुप से लगाएं।
  • पेट्रोलियम जेली या वैसलीन भौंह पर लगाने से भौंह में नमी बनी रहती है।
  • वैसलीन लगाने से भौंह की बालों को मोटा किया जा सकता है।
  • नारियल तेल को भौंहों पर लगाने से भौंह के बाल तेजी से बढ़ते हैं और उनकी शेप भी अच्छी बनती है।
  • जैतून का तेल भौंह के लिए फायदेमंद होता है। मोटी भौंह पाने के लिए भौंह के बालों पर जैतून का तेल लगाएं।

Health Tips, Beauty, Disease Home Remedies,Ayurveda in Hindi,स्वास्थ्य