Menu
Menu
    Close Close
Menu
close button
Lip Augmentation Surgery for Beautiful Lips in HIndi, लिप सर्जरी
Lip Augmentation Surgery For Beautiful Lips

लिप सर्जरी से पायें खूबसूरत होंठ (Lip Augmentation Surgery For Beautiful Lips)

Lip Augmentation Surgery for Beautiful Lips

भरे हुए, और मांसल होंठ अच्छे स्वास्थ्य और सुंदरता की निशानी माने जाते हैं। आपके होंठ प्राकृतिक तौर पर पतले और दबे हुए हों या बढ़ती उम्र के कारण ऐसा हुआ हो, आपके पास उन्हें खूबसूरत बनाने के कई तरीके हैं।

कॉस्मेटिक सर्जरी के अंतर्गत आने वाले लिप इंजेक्शन (Lip Injection) में आर्टिफिशल या प्राकृतिक फिलर भरकर होंठो में इंजेक्ट किया जाता है जिससे आपके होंठ भरे हुए लगने लगते है। लेकिन ऐसा कुछ महीनों तक हो सकता है क्योंकि यह एक अस्थाई तरीका है जबकि स्थाई तरीके के लिए इम्प्लांट (Implant), लिप लिफ्ट (Lip Lift), वेरमिलीअन एडवांसमेंट (Vermilion Advancement) या परमानेंट मेकअप (Permanent Make-up) करवाया जा सकता है।

लिप सर्जरी की जरूरत क्यों? (Need of Lip Augmentation Surgery)

  • यदि होंठ बहुत पतले हों, हँसते समय लगभग अदृश्य हो जाते हों।
  • बढ़ती उम्र के साथ होंठ के किनारे लटकने लगे हों।
  • आपको लगता हो कि आपके चेहरे पर मोठे होंठ ज्यादा बेहतर दिखेंगे।
  • आप अपने होंठो को लेकर सेल्फ कॉन्शियस हैं।

लाभ (Benefits of Lip Augmentation Surgery)

कुछ लिप इंजेक्शन अस्थाई होते हैं जिन्हें अपनी सुविधा के अनुसार कराया जा सकता है। यदि आपको होठों में बदलाव पसंद आये तो दोबारा करा सकती हैं अन्यथा पहले जैसा आकार वापस आ जाएगा।

स्थाई परिणाम के लिए इम्प्लांट और सर्जरी जैसे विकल्प मौजूद हैं। जिससे बार इंजेक्शन के प्रोसेस से नहीं गुजरना पड़ेगा।
इंजेक्शन में बहुत जल्द मात्र एक दिन में रिकवरी संभव है जबकि होंठ की किसी भी सर्जरी में मात्र एक हफ्ते का समय लगता है।

नुकसान (Disadvantaged of Lip Augmentation Surgery)

  • अस्थाई फिलर में कुछ महीनों में दोबारा इंजेक्शन लगवाने पड़ते हैं।
  • लिप असिमेट्री संभव है।
  • एक बार इम्प्लांट होने के बाद दोबारा इसे हटाना मुश्किल है।

लिप एनहांसमेंट के प्रकार (Type of Lip Augmentation Surgery)

1- फैट ट्रान्सफर इंजेक्शन (Fat Transfer Injection)

आपके अपने शरीर के चर्बी वाले हिस्से से वसा लेकर होठों में इंजेक्ट की जाती है जिससे होंठ भरे हुए और मोटे नज़र आते हैं। जाहिर तौर पर ऐसा कर के आप अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

2- फिलर इंजेक्शन (Filler Injection)

फिलर प्राकृतिक या अप्राकृतिक बायोकम्पेटिबल मटेरियल से बने होते हैं जो कि फैट सब्सीट्यूट की तरह काम करते हैं। इन्हें होंठो में इंजेक्ट कर पतले होंठो को मांसल दिखाया जा सकता है। इसका एक ट्रीटमेंट काफी होता है। हालाँकि यह अस्थाई है।

3- डर्मल ग्राफ्ट सर्जरी (Dermal Graft Surgery)

इसके लिए त्वचा की गहरी परत में जाकर वसा ली जाती है जिसे होंठों के किनारे यानी मोस्कोसा के अंदर भर दिया जाता है जिससे होंठ भरे हुए नज़र आएं। इसे करवाने के बाद होंठ सही शेप में आ जाते हैं।

4- वेरमिल्लियन एडवांसमेंट सर्जरी (Vermilion Advancement Surgery)

इसमें होठों के किनारे को ऊपर की ओर खींच कर होंठो का हिस्सा बढ़ाया जाता है। जिससे होंठ चौड़े हो जाते हैं और ज्यादा उभरे हुए नज़र आते हैं। यह आपके चेहरे पर चार चांद लगा सकते हैं।

5- लिप इम्प्लांट सर्जरी (Lip Implant Surgery)

यह मुंह के अंदर की ओर की जाने वाली सर्जरी है। जिसके लिए बहुत से प्राकर्तिक और अप्राकृतिक विकल्प मौजूद हैं। इसमें मुँह के अंदर की तरफ से इंप्लांटेशन की जाती है। इस सर्जरी से आपकी हंसी लाजवाब बन जाएगी।

6- लिप लिफ्ट सर्जरी (Lip Lift Surgery)

यह लटके हुए और उम्र के प्रभाव से झुके हुए होंठो को उठाने के लिए की जाती है। इसमें होंठो के नीचे की ओर झुके हुए किनारों को ऊपर उठाया जाता है तथा होंठो को सही आकार दिया जाता है। इसकी मदद से आप ढलती उम्र से थोड़ी दूर हो जाएंगी।

Lips, होठ, Lip, Hoth, लिप, Beauty Tips, ब्यूटी टिप्स, Sundar Hoth, Lip Augmentation Surgery, Lip Lift Surgery, लिप सर्जरी

Health Tips, Beauty, Disease Home Remedies,Ayurveda in Hindi,स्वास्थ्य