Menu
Menu
    Close Close
Menu
close button
Cosmetic Surgery for Different Body Parts in Hindi, कॉस्मेटिक सर्जरी
Cosmetic Surgery For Different Body Parts

कॉस्मेटिक सर्जरी से ये अंग बन सकते हैं खूबसूरत (Cosmetic Surgery For Different Body Parts)

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वह खूबसूरत दिखे लेकिन यह जरूरी तो नहीं की आपके शरीर का हर अंग उस शेप का हो जैसा आप चाहती हैं। ऐसे ही लोगों की परेशानी का हल है कॉस्मेटिक सर्जरी, जिससे ना केवल शरीर के अंगों को बेहतर और मनचाहा आकार दिया जा सकता है बल्कि त्वचा को भी बेदाग़ और जवां लुक दिया जा सकता है।

कॉस्मेटिक सर्जरी स्थाई तथा अस्थाई दोनों ही तरह की होती है। आइये आपको बताते हैं कुछ कॉमन कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में जो सबसे ज्यादा कराई जाती हैं।

1- रहिनोप्लास्टी- नाक की सर्जरी (Rhinoplasty – Nose Surgery)

इसके अंतर्गत नाक को सही आकार दिया जाता है। बड़ी नाक को छोटा, छोटी नाक को बड़ा, नाक के छेदों को छोटा या बड़ा, मोटी नाक को पतला या आप कोई और शेप चाहें तो वह भी दिया जाता है।

यह सर्जरी महिला तथा पुरुष दोनों में प्रचलित है लेकिन महिलायें इसे ज्यादा कराती हैं। सर्जरी के बाद रिकवर होने ने एक से तीन हफ्तों का समय लगता है, लेकिन आठ हफ्तों तक नाक को जोर से छूने या धूप में जाने की मनाही होती है।

2- ब्रेस्ट ऑग्मेंटशन - स्तन सर्जरी (Breast Augmentation – Breast Surgery)

यह सर्जरी ज्यादातर छोटे स्तनों को बड़ा करवाने के लिए की जाती है। इसके तहत सलाइन या सिलिकॉन को स्तनों के अंदर भर दिया जाता है जिससे वक्ष बड़ा तथा सुडौल नज़र आता है। साथ ही स्तनों का आकर भी बेहतर हो जाता है। इस सर्जरी के बाद रिकवर होने में कुछ दिन लगते हैं लेकिन 3 से 4 हफ्तों तक स्तनों से फिजिकल कांटेक्ट ना करने की सलाह दी जाती है।

3- ब्लेफ्रोप्लास्टी - पलकों की सर्जरी (Blepharoplasty – Eyelid Surgery)

यह सर्जरी आँखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए की जाती है। इसमें सूजी हुई पलकों या आँखों के नीचे के उभार को कम किया जाता है। जिससे आँखें बड़ी और खूबसूरत नज़र आती हैं। झुकी हुई भौहों को उठाने के लिए ब्रो लिफ्ट सर्जरी (Brow Lift Surgery) भी कराई जा सकती है।

4- हेयर ट्रांसप्लांटेशन (Hair Transplantation)

उम्र के साथ गंजेपन से परेशान लोगों के लिए हेयर ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी वरदान के समान है। खासकर पुरुष इस सर्जरी को ज्यादा करवाते हैं। इसके तहत आपके सर के फोलिकल में बालों को इम्प्लांट किया जाता है जो बाद में प्राकर्तिक तरीके से ही बढ़ते हैं और सामान्य नज़र आते हैं।

5- ब्राकिओप्लास्टी - अपर आर्म लिफ्ट (Brachioplasty – Upper Arm Lift)

उम्र बढ़ने के साथ बाजू के नीचे का हिस्सा ढीला होकर लटक जाता है। यह जैली की तरह पिलपिला हो जाता है। ऐसे में बाहों से अतिरिक्त त्वचा और वसा को अलग करके बाहों को सुडौल बनाया जाता है। इस सर्जरी के बाद रिकवर करने में एक हफ्ते का समय लगता है।

6- बटक लिफ्ट (Buttock Lift)

कूल्हों को सही आकार देने और भरा हुआ दिखाने के लिए बटक लिफ्ट सर्जरी कराई जाती है। कूल्हों में उभार की कमी होने पर ज्यादातर महिलायें इसे करवाती हैं। इस सर्जरी के बाद रिकवर होने में दो हफ्तों का समय लग जाता है और सूजन कई महीनों तक रह सकती है। जाहिर तौर पर इस सर्जरी की मदद से आप आकर्षक फिगर पा सकती हैं।

7- बोटॉक्स इंजेक्शन (Botox Injection)

चेहरे की त्वचा को झुर्रियों रहित और कसा हुआ दिखाने के लिए बोटॉक्स का इंजेक्शन लिया जाता है। इससे चेहरे की महीन रेखाओं और आँखों के आस पास की सिलवटों को भी ख़त्म किया जा सकता है। इसके तहत माथे की कुछ मासपेशियों को पैरालाइज़ कर दिया जाता है जिनसे इन मासपेशियों में कोई हलचल नहीं होती।

बोटॉक्स इंजेक्शन लगवाने के बाद आपको सूजन और सुन्नपन लग सकता है। इसके परिणाम अस्थाई होते हैं जिन्हें हर तीन से चार महीने पर आपको दोहराना होगा। लेकिन आप काफी हद तक चेहरे को आकर्षक बना सकती हैं।

Skin, त्वचा, Twacha, Beauty Tips, ब्यूटी टिप्स, Cosmetic Surgery, Body Parts, कॉस्मेटिक सर्जरी

Health Tips, Beauty, Disease Home Remedies,Ayurveda in Hindi,स्वास्थ्य